श्रवण कुमार संपादक छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव रायपुर ने भुनेश्वर बघेल विधायक डोंगरगढ़ एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छ.ग.से सौजन्य मुलाकात किया।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा दुर्ग। 20 सितंबर 2021, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा से प्रकाशित प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के संपादक श्रवण कुमार घृतलहरे ने पाटन क्षेत्र दुर्ग जिले कार्यालय की विभिन्न स्थानों की सघन दौरे में भ्रमण के दौरान भुनेश्वर बघेल विधायक डोंगरगढ़ एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ से उनके निवास कार्यालय 32 बंगला भिलाई में सौजन्य मुलाकात किया। श्री बघेल को छत्तीसगढ़ महिमा पत्रिका और अखबार सुघर गांव की प्रति भेंट कर विभिन्न गतिविधियों प्रकाशन की महत्वपूर्ण सारगर्भित विषय पर चर्चा किए। साथ ही भुनेश्वर बघेल से मिली प्रदेश सरकार में संपूर्ण अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के ग्रामों में उनके मद से भरपूर जरूरत मंद विकास कार्यों को लेकर ध्यान आकर्षित किया गया।
जिसमे मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा दर्शन भूमि गिरौदपुरी धाम में करुणा माता जलाशय बांध से चरण कुण्ड तक पहुंच मार्ग सी सी रोड निर्माण, अमृत कुण्ड पास यात्री प्रतीक्षालय, सतनाम सत्संग भवन निर्माण, अमृत कुण्ड से बघुवा मांडा होते छाता पहाड़ पांच कुण्ड तिराहा मार्ग पहुंच तक सीढ़ी और सी सी रोड निर्माण विकास कार्यों की राशि स्वीकृति अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से करने अवगत करा आग्रह की गई। सत संदेश सत्संग समिति अमृत कुण्ड धाम गिरौदपुरी द्वारा मांग पत्र प्रेषित कर क्षेत्रीय बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय से अनुशंसित करा श्री बघेल के समक्ष पूर्व में दुर्ग कार्यालय में जमा किए जा चुके हैं। इसके अलावा सतनाम सत्संग भवन,और सी सी रोड सह पुलिया निर्माण विकास कार्य प्रस्तावित स्थल ग्राम पंचायत परसाडीह विकास खंड बिलाईगढ़ जिले बलौदाबाजार जो श्री राय की अनुशंसा से पत्र प्रेषित किया गया हैं। उक्त कार्यों को लेकर विशेष ध्यान देने अवगत कराते हुए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से पिछड़े बाहुल्य ग्राम अनुसूचित जाति बसाहट को रचनात्मक आवश्यक निर्माण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर विकसित करने पर चर्चा हुई।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव रायपुर के संपादक श्रवण कुमार द्वारा जांजगीर चांपा जिले की भी ग्राम पंचायत तुलसी विकास खंड नवागढ़, ग्राम पंचायत सिर्री विकास खंड पामगढ़, ग्राम पंचायत कुटराबोड विकास खंड जैजैपुर की अनुसूचित जाति बसाहट ग्रामों में ग्रामीण जनों की मांग पर विभिन्न निर्माण विकास कार्यों को लेकर पूर्व में पत्र प्रेषित के साथ पत्रिका में समाचार प्रकाशित के माध्यम से जन समस्याओं से अवगत कराते हुए विशेष पहल करने भुनेश्वर बघेल विधायक डोंगरगढ़ एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ को आग्रह किया गया। भुनेश्वर बघेल ने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद में बजट शासन प्रशासन से आते ही प्राप्त हुए प्रदेश भर से विभिन्न स्थानों की अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम पंचायत में निर्माण विकास कार्यों को लेकर राशि स्वीकृत कर अनुसूचित जाति क्षेत्र को भरपूर विकसित करने की बात कही। प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरगामी समदर्शी चाहुमुखी योजना अंतर्गत विकास की पथ में अग्रसर हो निरंतर सार्थक प्रयास करते हुए गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ को साकार रूप दे विशेष प्राथमिकता देने की विचार व्यक्त भुनेश्वर बघेल विधायक डोंगरगढ़ एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ ने की। छत्तीसगढ़ प्रदेश में नई सरकार बदलते ही प्रथम बार डोंगरगढ़ विधान सभा क्षेत्र से विधायक बने भुनेश्वर बघेल प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं जो अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पाई। पूर्व सरकार में मुख्यमंत्री स्वयं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष होते थे और कोई भी क्षेत्र के अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट से निर्वाचित सत्ता पक्ष के विधायक को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया जाता था। भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार बनते ही विकास कार्यों को प्रगति देते हुए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के एक अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष बनाएं गए हैं। जिसमें सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े और सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद की नाम उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण में शामिल हैं।