बिलासपुर संभाग प्रभारी शैलेश राय
बिलासपुर / मुंगेली ( छत्तीसगढ़ महीमा ) // नोडल संस्था शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मुंगेली के अंतर्गत जिले की विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थाओं में संचालित व्यवसायों और विषयों के प्रषिक्षण कार्य पूर्ण कराये जाने के लिये प्रशिक्षण सत्र 2021-22 हेतु मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के लिए आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 30 सितम्बर 2021 को सायं 5.00 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत या स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन पत्र शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, मुंगेली में जमा किए जा सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संस्था के सूचना पटल अथवा जिले की वेबसाईट www.mungeli.gov.in से प्राप्त की जा सकता है।